Author: Rishi Kumra

हॉलमार्क असली जैसा… सोना निकला नकली, 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप होशियारपुर: सोने के गहनों पर हॉलमार्क की मुहर को भरोसे का आधार मानकर खरीदारी करने वाले एक युवक ने करीब 10 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाया है। युवक के मुताबिक उसने एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपये में सोने की चूड़ी खरीदी थी। कुछ दिन बाद करीब इतनी ही रकम में साढ़े तीन तोले का कड़ा भी खरीदा। दोनों गहनों पर हॉलमार्क जैसी मुहर लगी हुई थी। बाद में गहनों की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर युवक ने दोबारा जांच करवाई। युवक…

Read More

पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए शानदार प्रयास : डॉ. रवजोत सिंह जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने गांव कोटला नोध सिंह में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में की शिरकत कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच पंजाब में 3148 प्रगति अधीन ग्रामीण खेल मैदानों में से 750 से अधिक शुरू, 6000 जिम में से 500 स्थापित होशियारपुर, 29 सितंबर: शैकी पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों को जमीनी स्तर पर…

Read More

‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर संबंधित अधिकारियों को गांव स्तर की कमेटियों का जल्द से जल्द गठन करने के निर्देश इंतकाल के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की निर्देश होशियारपुर, 29 सितंबर: पंजाब सरकार द्वारा गांवों में लाल लकीर के दायरे में बने मकानों के मालिकाना अधिकार देने के लिए ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत जल्द ही लाभार्थियों को उनके प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे जाएंगे। इस संबंधी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज यहां…

Read More

त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री संबंधी निर्देश जारी किए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पटाखा डीलरों के साथ की मीटिंग, खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की निर्देश पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने हेतु सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन होशियारपुर, 29 सितंबर: शैकी जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों, विशेषकर दिवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री संबंधी जिले के डीलरों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के शोर प्रदूषण और अप्रिय घटना का कारण बनने वाले पटाखों की बिक्री बिल्कुल न…

Read More

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता सेमिनार “एक भी धड़कन न छूटे” के तहत जागरूकता का दिया संदे शैकी होशियारपुर, 29 सितंबर: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल होशियारपुर में जिला स्तरीय जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम “एक भी धड़कन न छूटे” रखी गई है। सेमिनार की अगुवाई सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवजोत सिंह तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा पाल द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह, जिला…

Read More

होशियारपुर, 29 सितम्बर (शैकी) : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू. ) फगवाड़ा तथा चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो एवं अपुष्ट सूचनाओं के बाद सामने आए हिंसक घटनाक्रम पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और इस सारे हिंसक घटनाक्रम की जिम्मेदार पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार है। खन्ना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब के दो बड़े शिक्षण संस्थानों में सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री…

Read More

मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला होशियारपुर 23 सितम्बर (शैकी) : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने भारत सरकार के केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मामले को ब्रिटेन सरकार के समक्ष उठाने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है। खन्ना के कार्यालय से सचिव…

Read More

पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को दिया बड़ा बढ़ावा : डॉ. इशांक कुमार गांव सलेमपुर में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेलों का उद्घाटन कहा, गांवों में 6000 खेल मैदान और 6000 इंडोर जिम खेल संस्कृति को करेंगे और मजबूत होशियारपुर, 23 सितंबर: शैकी पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा करवाए जा रहे प्राथमिक स्कूलों की खेलों के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों का नजदीकी गांव सलेमपुर में उद्घाटन करते हुए चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बड़ा बढ़ावा दिया है, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति और मजबूत हुई…

Read More

श्री हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा 25 सितंबर को: गोपी चंद कपूर शैकी श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को होनी निश्चित हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को श्री सुंदर कांड का पाठ सायं 3 से 5 बजे स्थान श्री सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल कनक मंडी होगा। इस उपरांत शोभायात्रा साय…

Read More

धान की खरीद 1 अक्टूबर से, किसान सूखा धान लाने को दें प्राथमिकता: डिप्टी कमिश्नर मंडियों में आवश्यक प्रबंध पूरे, जिले में 4.15 लाख मीट्रिक टन धान की आमद होने की संभावना जिले की 65 रैगूलर मंडियों में होगी खरीद, मार्कफेड, पनग्रेन, पनसप, पंजाब वेयरहाउस और एफ.सी.आई. करेंगी खरीद शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से कटाई पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर, 23 सितंबर: शैकी पंजाब सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के संबंध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिले की मंडियों में हर पहलू से आवश्यक प्रबंध पूरे कर…

Read More