Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर
Breaking

मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 29, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर

संबंधित अधिकारियों को गांव स्तर की कमेटियों का जल्द से जल्द गठन करने के निर्देश

इंतकाल के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की निर्देश

होशियारपुर, 29 सितंबर: पंजाब सरकार द्वारा गांवों में लाल लकीर के दायरे में बने मकानों के मालिकाना अधिकार देने के लिए ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत जल्द ही लाभार्थियों को उनके प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे जाएंगे। इस संबंधी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज यहां राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना की समीक्षा मीटिंग करते हुए कहा कि योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गांव स्तर की कमेटियों का जल्द गठन किया जाए, ताकि आवश्यक प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत विभिन्न सब-डिवीजनों में चल रही प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि लाभार्थियों को उनके प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लंबित इंतकाल के मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की निर्देश दिए ।

 

जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला ने बताया कि ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत तहसील गढ़शंकर और चब्बेवाल के गांव गोहगढ़ों में 104 प्रॉपर्टी कार्ड तथा शामचुरासी के गांव बुब्ब में 26 कार्ड लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करने के लिए गांवों में चल रही प्रक्रिया को समय पर पूरा करके उन्हें उनके मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड सौंपे जाएंगे।

 

Girl in a jacket

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा लाल लकीर के निवासियों को उनके घरों के स्वामित्व अधिकारों की कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे लाभार्थी विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए अपनी संपत्ति का उपयोग कर सकते हैं। ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना लोगों को न केवल मालिकाना अधिकार प्रदान करती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मनोबल को भी मजबूत करती है, जिससे वे अपनी संपत्ति की खरीद-बिक्री कर सकते हैं।

 

मालिकाना अधिकार के लिए प्रॉपर्टी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है। इसके तहत राजस्व विभाग द्वारा पहले ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से गांव के सभी घरों का नक्शा तैयार किया जाता है। इसके बाद एक प्रारंभिक नक्शा (नक्शा-1) तैयार करके पटवारी, सरपंचों, नंबरदारों और गांव के अन्य प्रतिष्ठित लोगों की टीम के साथ मौजूदा स्थिति का पता लगाया जाता है।

 

उन्होंने बताया कि जमीनी वेरिफ़िकेशन के आधार पर सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा अंतिम नक्शा (नक्शा-2) तैयार किया जाता है, जिसमें घरों की नंबरिंग की जाती है। इसके बाद मालिकों का विवरण दर्ज करके नक्शे को गांव में सार्वजनिक किया जाता है।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमुद बंबाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया संबंधी समीक्षा मीटिंग करते हुए।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleपटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने हेतु सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन
Next Article कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.