Author: Rishi Kumra
13 अक्टूबर को कमेटी बाजार में करवाई जाएगी बाला जी व खाटू श्यान जी की चौकीः जतिंदर कुमार होशियारपुर (शैकी) अपना महावीर सेवा सोसायटी की तरफ से वार्षिक श्री बाला जी एवं खाटू श्याम जी की चौकी 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को कमेटी बाजार में करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य संचालक जतिंदर कुमार लल्ली ने बताया कि चौकी रात्रि 8 बजे शुरु होगी तथा इस दौरान कनिका ग्रोवर एमपी से तथा सुनील रावत लुधियाना से पहुंचकर प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। इस दौरान लंगर भी लगाया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों से आह्वान किया कि वह…
होशियारपुर जिले में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी, किसानों को 175.92 करोड़ रुपए की अदायगी: डिप्टी कमिश्नर – ज़िले में 1,07,775 मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीद – 48 घंटे के निर्धारित समय में 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित होशियारपुर, 11 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से जारी है। 10 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में धान की कुल आवक 1,09,103 मीट्रिक टन दर्ज की गई है, जबकि इसमें से 1,07,775 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक…
बारिश के मद्देनजर धान की सुरक्षा के लिए मंडियों में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन खरीद एजेंसियों के अधिकारी मंडियों में मौजूद, तिरपाल से ढककर रखा जा रहा धान होशियारपुर, 11 अक्टूबर: जिले में बारिश के मद्देनजर मंडियों में किसानों की धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को मंडियों में मौजूद रहकर धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर, जिला…
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ 13 ਨੂੰ ‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ, ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਲੱਗੇਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕੈਂਪ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ, ਹੱਕਾਂ ਅਤੇ ਭਲਾਈ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਇੱਕੋ ਥਾਂ ’ਤੇ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਪਲਬਧ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 8 ਅਕਤੂਬਰ: ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿਹਤ ਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ 13 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ, ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 13 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਨੇੜੇ ਸਰਵਿਸ ਕਲੱਬ, ਊਨਾ ਰੋਡ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ…
सीएमओ भ्रष्टाचारियों का अड्डा, भगवंत मान भ्रष्टाचारी गिरोह को बचा रहे: नितिन गुप्ता नन्नू सुप्रीम कोर्ट छोड़कर जहां मर्जी जाएं, कथित कट्टर ईमानदारी बेनकाब हो चुकी है होशियारपुर, 6 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर घुम्मण तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट…
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव बसी मरूफ सियालां में ‘मुख्यमंत्री पिंड जिम’ की शुरुआत कीखेलों और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गांववासियों की सराहनापंजाब सरकार हर क्षेत्र में खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत: डॉ. रवजोत सिंहबॉडी बिल्डर संदीप सिंह लहरी की याद में लगाया गया रक्तदान कैंपहोशियारपुर, 5 अक्टूबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नजदीकी गांव बसी मरूफ सियालां में बॉडी बिल्डर संदीप सिंह लहरी की याद में ‘मुख्यमंत्री पिंड जिम’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी…
पिकांक्ष और चेश्वी की बचपन की उपलब्धियां उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत : खन्ना दम्पति कहा, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पिकांक्ष ने जूडो में रजत पदक जीतकर बढ़ाया होशियारपुर का मान होशियारपुर, 6 अक्टूबर () : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल प्रतियोगिताओं में होशियारपुर के मास्टर पिकांक्ष शर्मा और बेबी चेश्वी शर्मा द्वारा जूडो खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार…
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास प्रोजेक्टों संबंधी ली जानकारी, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश होशियारपुर, 06 अक्टूबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नहरी विभाग,…
मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को बुधवार को दिए जाएंगे मालिकाना हक वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश होशियारपुर, 6 अक्टूबर: पंजाब सरकार द्वारा गांवों में लाल लकीर के दायरे में बने मकानों के मालिकाना हक प्रदान करने के लिए ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत जिले में प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करने की शुरुआत बुधवार से की जा रही है, जिसके संबंध में प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की प्रक्रिया को लेकर संबंधित…
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਪੰਜਾਬ *30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ* ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ, ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਇੰਜੀਨੀਅਰ (ਐਸ.ਡੀ.ਈ.) ਅਗਮਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 1,25,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬਤੌਰ ਪਹਿਲੀ ਕਿਸ਼ਤ 30,000 ਰੁਪਏ ਲੈਂਦਿਆਂ ਉਸਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਅੱਜ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ, ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 2, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਇੱਕ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਕਲਰਕ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ…
