Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व
Breaking

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 4, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

काशी, जम्मू, फरीदकोट और बठिंडा से 3 दिसंबर को पहुंचेंगी चार विशाल शोभा यात्राएं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जाएगी टैंट सिटी

शैकी कुमरा

होशियारपुर, 3 दिसंबर: पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक भव्य प्रदेश स्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर आज पर्यटन विभाग के डायरेक्टर संजीव तिवारी ने श्री खुरालगढ़ साहिब में जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एडीसी राकेश कुमार मीणा, तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से संत केवल सिंह, चरणछोह सचखंड बेगमपुरा श्री ख़ुरालगढ़ साहिब से संत सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने समागम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए।

संजीव तिवारी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़े स्तर पर धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर काशी, जम्मू, फरीदकोट और बठिंडा से चार विशेष शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी।

Girl in a jacket

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष टैंट सिटी स्थापित की जाएगी, ताकि उनके ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के उचित प्रबंध किए जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल सेवाओं, पुलिस व परिवहन विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तथा संबंधित विभागों को बिजली, सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाएं। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी की जाए।

बैठक में ओएसडी (शहरी मामले) ओएशी मंडल, एसपी नवनीत कौर, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleसरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा
Next Article नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  
Rishi Kumra

Related Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

November 4, 2026

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

November 4, 2026

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

November 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.