Author: Rishi Kumra
सहायक प्रशिक्षण केंद्र बी एस एफ, खरकान कैंप, जिला होशियारपुर में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं की दीक्षांत समारोह और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जो उनके कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। 2. महानिरीक्षक श्री सी.डी. अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई और शानदार परेड की सलामी ली। समारोह में विशिष्ट अतिथि, सेवारत और सेवानिवृत्त बी एस एफ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, नव उत्तीर्ण सैनिकों के माता-पिता और रिश्तेदार उपस्थित थे। 3. परेड ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, समर्पण, शानदार वेशभूषा और पेशेवर मानकों को प्रदर्शित किया। उनकी प्रभावशाली…
होशियारपुर: ऋषि कुमरा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिला बार एसोसिएशनों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक फैसले के बाद, होशियारपुर बार एसोसिएशन के चुनावों में महिलाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, एडवोकेट गुरप्रीत कौर ने होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन की पहली महिला उपाध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत के बाद, पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की होशियारपुर से पहली महिला चुनी गईं सदस्य डॉ. रजनी नंदा ने एडवोकेट गुरप्रीत कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट एच.एस. धामी…
हरियाणा/होशियारपुर, 19 सितंबर। शैकी हरियाणा नगर कौंसिल के नए प्रधान का चुनाव आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में नगर कौंसिल कार्यालय में संपन्न हुआ, इस दौरान संजय कपिला को एक बार फिर नगर कौंसिल के प्रधान की जिंमेवारी सौंपी गई, उनके साथ ही आम आदमी पार्टी के पार्षद रामजीत को उपप्रधान नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं को जिंमेवारी सौंपे जाने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि नगर कौंसिल की यह नई टीम कस्बे के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने…
ऋषि कुमरा – होशियारपुर, 19 सितंबर: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक संरक्षण संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जिले में जेजोन से महिलपुर रोड और नांगल से गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिपरों/ट्रकों की आवाजाही केवल शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक ही अनुमत है और इस समय के बाद इन सड़कों पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिपरों/ट्रकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।जारी आदेशों के अनुसार, जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि होशियारपुर जिले में महिलपुर रोड और नांगल…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अगर भविष्य में दोनों पार्टियां साथ आती हैं, तो भी उनके बीच सीटों का बंटवारा समान शर्तों के आधार पर होगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला आखिरकार पार्टी नेतृत्व ही करता है. पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच 22 सीट वाला फॉर्मूला अब काम नहीं करेगा और बीजेपी छोटे साझेदार की भूमिका नहीं निभाएगी. केंद्रीय मंत्री ने यह भी…
