Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने हेतु सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन
Breaking

पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने हेतु सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 29, 2026Updated:September 29, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री संबंधी निर्देश जारी किए

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पटाखा डीलरों के साथ की मीटिंग, खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की निर्देश

पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने हेतु सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन

होशियारपुर, 29 सितंबर: शैकी जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों, विशेषकर दिवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री संबंधी जिले के डीलरों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के शोर प्रदूषण और अप्रिय घटना का कारण बनने वाले पटाखों की बिक्री बिल्कुल न की जाए, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाए जा सकें।

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमुद बंबाह और सहायक कमिश्नर सुमित मुध ने जिले के पटाखा डीलरों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तंग इलाकों या बाजारों में किसी भी प्रकार के पटाखों की बिक्री न की जाए और पटाखे बेचने के लिए निर्धारित स्थानों को ही प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री तंग गलियों, आम रास्तों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों को जाने वाले रास्तों आदि पर नहीं की जानी चाहिए तथा बिना अस्थायी लाइसेंस लिए निर्धारित स्थानों से बाहर पटाखे नहीं बेचे जाएं।

 

उन्होंने बताया कि होशियारपुर, गढ़शंकर, मुकेरियां, दसूहा और टांडा सब-डिवीजनों में एस.डी.एम. द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए खुले स्थान निर्धारित किए जाएंगे, जहां सुरक्षा संबंधी उचित प्रबंध तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्यसाधक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि तंग गलियों या बाजारों में पटाखों की बिक्री न हो। इसके अलावा व्यावसायिक स्थानों और संवेदनशील स्थानों, जैसे अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अधिक भीड़ वाले स्थानों आदि के आसपास भी पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Girl in a jacket

 

पटाखा डीलरों के साथ बिक्री संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बिजली की सप्लाई वाली तारों या ट्रांसफार्मरों के नजदीक भी पटाखे न बेचे जाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने की प्रक्रिया का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत सेवा केंद्रों के माध्यम से 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है।

 

उन्होंने बताया कि इन आवेदनों की जांच 21 अक्टूबर को शाम 3 बजे तक की जाएगी और आवेदनों का ड्रा 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मीटिंग कक्ष में निकाला जाएगा। पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस की अवधि 30 अक्टूबर 2026 से 8 नवंबर 2026 तक, प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगी।

 

पटाखा डीलरों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि त्योहारों के मद्देनजर सभी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

कैप्शन: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमुद बंबाह और सहायक कमिश्नर सुमित मुध पटाखा डीलरों के साथ मीटिंग करते हुए।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleविश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता सेमिनार “एक भी धड़कन न छूटे” के तहत जागरूकता का दिया संदेश
Next Article मेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.