Author: Rishi Kumra
शिमला पहाड़ी के मूल ढांचे को नहस -तहस करने से होशियारपुर निवासियों में भारी रोष — तीक्षण सूद होशियारपुर ( 23 सितंबर ) शैकी शिमला पहाड़ी चौंक पर बरसात के दिनों में भारी पानी की जमावट के समाधान के लिए पानी को मोटर से उठाकर चौ में डालने के लिए करोड़ो की लागत से एक योजना बनाई गई थी। वह बुरी तरह असफ़ल हो चुकी है। पिछले 2 महीनो में हुई थोड़ी सी बारिश में भी जमा हुए पानी की निकासी ने इस योजना पर बहुत से सवाल खड़े कर दिए है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण…
वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्वे गतिविधियों को और मजबूत करने के निर्देश होशियारपुर, 23 सितंबर (शैकी) वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले में चलाई जा रही गतिविधियों को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल द्वारा जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह एवं एंटी मलेरिया विंग के स्टाफ सदस्यों के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में चल रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। फील्ड स्तर पर…
मंत्री रवजोत सिंह ने ढोलवाहा से बहेरा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की शामचुरासी/होशियारपुर, 23 सितंबर। मंत्रिमंडल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शामचुरासी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढोलवाहा गांव से बहेरा गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की। मंत्रिमंडल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे…
ई.एस.आई. अस्पताल होशियारपुर में विशेष टीकाकरण कैंप,कुल 206 टीकों की खुराकें लगाई जनता की मांग पर 29 सितंबर मंगलवार को भी लगेगा कैंप होशियारपुर, 22 सितंबर: सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग की अगुवाई में ई.एस.आई. अस्पताल होशियारपुर में विशेष टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान योग्य लाभार्थियों, जिनमें बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं, का टीकाकरण किया गया। कैंप के दौरान विभिन्न टीकों की कुल 206 खुराकें लगाई गईं। इनमें पेंटा-21, ओ.पी.वी.-31, रोटा-21, आई.पी.वी.-31, पी.सी.वी.-31, एम.आर.-23, डी.पी.टी.-21 तथा गर्भवती महिलाओं को टी.डी. की 27 खुराकें शामिल हैं। कैंप…
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर हरियाणा जल्द होगा तैयार : डॉ. रवजोत सिंह 9.18 करोड़ रुपये की लागत से 30 बेड वाले सी.एच.सी. का काम युद्धस्तर पर जारी कैबिनेट मंत्री ने प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा हरियाणा/होशियारपुर, 22 सितंबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कस्बा हरियाणा में पंजाब सरकार द्वारा बनाए जा रहे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के काम की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि यह अस्पताल जल्द बनकर तैयार होगा, जहां क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के निवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों…
एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा और साधार्मिक वात्सल्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया श्री आत्मानंद जैन सभा(रजि) होशियारपुर द्वारा श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन और साधार्मिक वात्सल्य का धूमधाम से आयोजन एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल ,उना रोड में किया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त श्री अजीत जैन ,श्री मानिक जैन ,श्री अरुण जैन , विशु जैन ,श्री राजीव जैन ,श्री यशपाल जैन की तरफ से पूजा पढ़ाई गई। पूजा के दौरान स्कूल के अध्यापकों, समाज के श्रावक व श्राविकाओं द्वारा मंगल गायन भी…
24 सितंबर को होगा 23वां श्री साईं महोत्सव, श्रद्धालुओं के लिए दिनभर धार्मिक कार्यक्र होशियारपुर। श्री शिरडी साईं ट्रस्ट (रजि.), होशियारपुर की ओर से 23वें श्री साईं महोत्सव का आयोजन वीरवार, 24 सितंबर 2026 को श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर, होशियारपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में मुख्य अतिथि स्वयं श्री साईं बाबा जी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रातः आरती से लेकर रात्रि तक विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः आरती सुबह 6:30 बजे, दोपहर आरती दोपहर 12 बजे, साईं भंडारा दोपहर 12:30 बजे से, संध्या…
बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क लगाए जाएंगे लंबित टीके ऋषि कुमरा होशियारपुर, 20 सितंबर 2026: स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर द्वारा लोगों को समय पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ई.एस.आई. अस्पताल, होशियारपुर में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष सत्र के दौरान बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं को उनकी टीकाकरण अनुसूची के अनुसार लंबित टीके निःशुल्क लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल ने बताया कि टीकाकरण बच्चों और माताओं को कई गंभीर एवं रोकथाम योग्य बीमारियों से…
होशियारपुर ( 20 सितंबर) ऋषि कुमरा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा का विरोध करके मान सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि उन नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही है जो अपने दर्द और सच्चाई को लेकर आज सड़कों पर उतरे हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं कथित गुंडों द्वारा यात्रा में शामिल वाहनों की तोड़फोड़ की जा रही है तथा महिलाओं, नौजवानों और नशा पीड़ित परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने…
सहायक प्रशिक्षण केंद्र बी एस एफ, खरकान कैंप, जिला होशियारपुर में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं की दीक्षांत समारोह और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जो उनके कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। 2. महानिरीक्षक श्री सी.डी. अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई और शानदार परेड की सलामी ली। समारोह में विशिष्ट अतिथि, सेवारत और सेवानिवृत्त बी एस एफ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, नव उत्तीर्ण सैनिकों के माता-पिता और रिश्तेदार उपस्थित थे। 3. परेड ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, समर्पण, शानदार वेशभूषा और पेशेवर मानकों को प्रदर्शित किया। उनकी प्रभावशाली…
