Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  
Breaking

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 4, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

युद्ध नशे के विरुद्ध’
जिला प्रशासन ने गांव भूंगरनी में कराया फुटबॉल मैच, नौजवानों को नशे के खिलाफ डटने का आह्वान  

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

होशियारपुर, 3 नवंबर : पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए जिले में 60 दिनों के लिए शुरू की गई विशेष गतिविधियों की श्रृंखला में निकटवर्ती गांव भूंगरनी में खेल विभाग द्वारा नौजवानों के लिए फुटबॉल मैच करवाया गया। इसका उद्देश्य स्वस्थ समाज की रचना का संदेश देना और नशों के खात्मे के लिए लामबंदी करना था।

फुटबॉल मैच के दौरान सहायक कमिश्नर अमनदीप कौर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नौजवानों के महत्वपूर्ण सहयोग से नशों को जड़ से खत्म किया जा सकता है, जिसके लिए हर क्षेत्र में नौजवानों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी देश का भविष्य है और यदि नौजवान नशों से मुक्त रहेंगे तो देश का भविष्य बेहतर और मजबूत होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों को छूने के प्रयास करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए शानदार मिसाल बनें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं ताकि नशे के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

सहायक कमिश्नर ने बताया कि जिले में नशे के बुरे प्रभावों से जागरूक करने और नशे संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए गांव और शहर स्तर पर डिफेंस कमेटियों का गठन किया गया है ताकि कमेटियों के एंटी ड्रग वालंटियरों द्वारा नशों के खात्मे में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशा पीड़ितों के इलाज के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें नशा छुड़ाऊ केंद्रों के माध्यम से नशा मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि खेल विभाग के फुटबॉल कोच हरजीत पाल सिंह और एथलेटिक कोच मोनिका की देखरेख में करवाए गए फुटबॉल मैच के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूंगरनी की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें स्कूल की ए टीम 3-0 के अंतर से विजेता रही। सहायक कमिश्नर ने खिलाड़ियों को नशों के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ आदि भी मौजूद थे।

—  
कैप्शन : सहायक कमिश्नर अमनदीप कौर गांव भूंगरनी में फुटबॉल मैच की टीमों के साथ।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleश्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व
Rishi Kumra

Related Posts

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

November 4, 2026

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

November 4, 2026

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

November 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.