Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच
Breaking

कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 29, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
  1. पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए शानदार प्रयास : डॉ. रवजोत सिंह

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने गांव कोटला नोध सिंह में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में की शिरकत

कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच

पंजाब में 3148 प्रगति अधीन ग्रामीण खेल मैदानों में से 750 से अधिक शुरू, 6000 जिम में से 500 स्थापित

होशियारपुर, 29 सितंबर: शैकी

पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए शानदार प्रयास करते हुए राज्य में फिर से खेल संस्कृति को मजबूत किया है।

Girl in a jacket

नजदीकी गांव कोटला नोध सिंह में करवाए पहले वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप युवा पीढ़ी ने बड़े स्तर पर खेलों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को हर वर्ग की ओर से उत्साहजनक समर्थन मिला है और इन खेलों में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी अपनी पसंदीदा खेलों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों में चार पैरा खेल भी शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, पावर लिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ गांवों और शहरों के कोने-कोने में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने और सामने लाने का बेहतरीन मंच है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार गांव-गांव खेलों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है और पहली बार खेलों के लिए 1744 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 3148 ग्रामीण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 750 से अधिक का उद्घाटन हो चुका है, जबकि 6000 जिम प्रगति अधीन थे, जिनमें से 500 स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने गांववासियों और युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में ऐसे टूर्नामेंट बेहद जरूरी हैं। इससे खेलों को और मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों और आयोजकों से मुलाकात कर इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। गांववासियों ने पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कैप्शन: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह गांव कोटला नोध सिंह में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते और उनका सम्मान करते हुए।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को जल्द दिए जाएंगे मालिकाना अधिकारों वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर
Next Article हॉलमार्क असली जैसा… सोना निकला नकली, 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.