Author: Rishi Kumra
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की होशियारपुर जिले में अब तक 2.29 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद मंडियों में 2,30,260 मीट्रिक टन धान की हुई आवक, सरकारी एजेंसियों ने खरीदा 2,28,780 मीट्रिक टन धान होशियारपुर, 22 अक्टूबर: शैकी डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि…
त्योहारों के मद्देनज़र दिल्ली से आने वाली बसों की विशेष चेकिंग, दूध और पनीर के सैंपल लिए होशियारपुर, 22 अक्टूबर 2026 (शैकी) त्योहारों के मद्देनज़र लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने तथा मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़, आई.ए.एस., डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशिका जैन, आई.ए.एस. तथा सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीमों द्वारा जिले में…
सड़क हादसे के पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25,000 रुपए का इनाम, राह-वीर योजना के तहत लोगों से आगे आने की अपील सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय पर मदद कर बचाई जा सकती है अनमोल जान: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 22 अक्तूबर: शैकी कुमरा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता करने और उनकी कीमती जान बचाने के उद्देश्य से राह-वीर योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सड़क हादसों…
24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप: आशिका जैन जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओज को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कैंप लगाने के दिए निर्देश मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां की जाएंगी प्राप्त होशियारपुर, 22 अक्टूबर: शैकी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाने के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब ये विशेष कैंप 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लगाए जाएंगे। पहले ये कैंप 25 अक्टूबर…
भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन का भव्य स्वागत होशियारपुर। भाजपा के होशियारपुर जिला महामंत्री बनने पर राजीव महाजन , एवं मंडल प्रधान राजन शर्मा का आज लवकुश मार्ग, गौशाला बाजार में व्यापार मंडल के प्रधान सतिंदर पाल सिंह एवं अन्य व्यापारी भाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने राजीव महाजन , ओर मंडल प्रधान राजन शर्मा को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। राजीव महाजन ने इस सम्मान के लिए व्यापार मंडल के प्रधान सतिंदर पाल सिंह एवं समस्त व्यापारी भाइयों का आभार…
श्री राम लीला मंचन में भरत मिलाप का दृश्य देख श्रद्धालुओं की बही अश्रुधारा होशियारपुर (शैकी)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से महंत रमिंदर दास जी एवं प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और उनकी आँखों से अश्रुधारा बह निकली। इस मौके पर श्री राम का भरत के प्रति प्रेम ने सभी का ध्यान मंचन की ओर केन्द्रित कर दिया। इसके उपरांत अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया गया और श्री राम लीला…
पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर शहीद अधिकारियों और जवानों को श्रद्धासुमन अर्पितपंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध: एसएसपी संदीप कुमार मलिकदेश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए शहीदों की कुर्बानियां प्रेरणास्रोत: एसएसपीडिप्टी कमिश्नर और एसएसपी सहित अधिकारियों तथा परिजनों ने दी श्रद्धांजलिशहीदों के परिजनों की समस्याएं सुनीं, उचित समाधान का दिया भरोसाहोशियारपुर, 21 अक्टूबर: पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के अवसर पर आज स्थानीय पुलिस लाइंस में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों में शहीद हुए पुलिस तथा केंद्रीय…
नशे के खात्मे के लिए प्रयास जारी रहेंगे: डिप्टी कमिश्नर 60 दिनों की एक्शन प्लान के तहत नशा प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी करेंगे दौरे, जागरूकता के माध्यम से नशे के खिलाफ देंगे संदेश नशा प्रभावित क्षेत्रों में नशा मुक्ति, खेलों और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पूरे जोर-शोर से किए जा रहे प्रयास ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत सहायक कमिश्नर ने गांवों में लोगों से की मुलाकात होशियारपुर, 21 अक्टूबर: पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा विरोधी मुहिम को और गति देते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में इस बुराई पर रोक…
श्रीराम लीला मंचन में सीता हरण का प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक होशियारपुर (शैकी)। श्रीराम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के आठवें दिन सीता हरण के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग से रूबरू करवाया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण की बहन सूर्पनखा जब भगवान लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है और लक्ष्मण जी उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं, तो वह विवाद करने लगती है। इस पर लक्ष्मण…
दसवीं से बारहवीं कक्षा तक CBSE मान्यता मिलना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्ध एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए CBSE से कक्षा 12वीं तक मान्यता प्राप्त कर ली है। इससे पहले विद्यालय को कक्षा 10वीं तक की मान्यता प्राप्त थी। यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त श्री अजीत जैन जी , प्रधान श्री राकेश जैन जी ने जैन शिक्षण निधि की कार्यकारिणी के प्रधान श्री जीवन जैन जी, सेक्रेटरी श्री मणिक जैन…
