Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»
Breaking

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 6, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास प्रोजेक्टों संबंधी ली जानकारी, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

होशियारपुर, 06 अक्टूबर: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नहरी विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, जल सप्लाई एवं सैनीटेशन सहित अन्य विभागों के सीनियर अधिकारियों से बातचीत करते हुए चल रही विकास प्रोजेक्टों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए और सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. रवजोत सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल और सहयोग के साथ चल रहे कार्यों, जैसे लिंक सड़कों, स्कूलों में आवश्यक कार्यों, गांवों में विकास कार्यों आदि को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चल रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करते रहें और कार्यों में उच्च स्तर के मानक एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास कार्य करवा रही है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल की देशभर में सराहना के अलावा सड़क संपर्क, स्वच्छ पेयजल, सीवरेज प्रणाली, खेल, रोजगार के अवसरों और जनकल्याण के क्षेत्रों में लगातार बड़े सुधार किए जा रहे हैं।

Girl in a jacket

उन्होंने कहा कि शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के गांवों की सड़कों, गलियों, नालियों, सीवरेज प्रणाली और समग्र बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है। डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि पंजाब सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक बिना किसी रुकावट के पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को लोगों द्वारा प्राप्त शिकायतों और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटारा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पलाहा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमुद बंबाह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

कैप्शन: पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह शाम चुरासी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मीटब के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए।

—

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमेरा घर-मेरे नाम’ योजना के तहत लाभार्थियों को बुधवार को दिए जाएंगे मालिकाना हक वाले कार्ड : डिप्टी कमिश्नर
Next Article Next Post
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.