होशियारपुर जिले में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी, किसानों को 175.92 करोड़ रुपए की अदायगी: डिप्टी कमिश्नर
– ज़िले में 1,07,775 मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीद
– 48 घंटे के निर्धारित समय में 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित
होशियारपुर, 11 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से जारी है। 10 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में धान की कुल आवक 1,09,103 मीट्रिक टन दर्ज की गई है, जबकि इसमें से 1,07,775 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अब तक खरीदे गए धान में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 1,07,159 मीट्रिक टन और निजी खरीद के माध्यम से 616 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों को समय पर भुगतान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में अब तक किसानों को 175.92 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। भुगतान के लिए निर्धारित 48 घंटे के मानक के अनुसार 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को 7,249 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई, जबकि अब तक कुल 17,337 मीट्रिक टन धान मंडियों से उठाया जा चुका है।
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध बनाए रखें, खरीदे गए धान की समयबद्ध लिफ्टिंग सुनिश्चित करें और खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए।

