Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं का दबदबा: एडवोकेट गुरप्रीत कौर बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष
Breaking

होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं का दबदबा: एडवोकेट गुरप्रीत कौर बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 20, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

होशियारपुर: ऋषि कुमरा

माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिला बार एसोसिएशनों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक फैसले के बाद, होशियारपुर बार एसोसिएशन के चुनावों में महिलाओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, एडवोकेट गुरप्रीत कौर ने होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन की पहली महिला उपाध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है।

इस शानदार जीत के बाद, पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की होशियारपुर से पहली महिला चुनी गईं सदस्य डॉ. रजनी नंदा ने एडवोकेट गुरप्रीत कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट एच.एस. धामी ने भी अपने गृह निवास पर एडवोकेट गुरप्रीत कौर का मुंह मीठा करवाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

Girl in a jacket

महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए इस बार के चुनावों में एडवोकेट नैंसी शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी चुनी गई हैं। इसके साथ ही, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के रूप में 3 महिलाओं—एडवोकेट रितिका सिंह, एडवोकेट चेतना कुमरा और एडवोकेट मनदीप कौर—ने भी जीत हासिल की है। बार एसोसिएशन में महिलाओं का यह प्रतिनिधित्व कानूनी क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर बात करते हुए नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत कौर ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता ‘बार और बेंच’ के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना होगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला वकीलों को आ रही समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा, बार कॉम्प्लेक्स में जो भी बुनियादी सुविधाएं अभी अधूरी हैं, उन्हें आदरणीय अध्यक्ष एडवोकेट शमशेर भारद्वाज के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

इस खास मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए कानूनी जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें एडवोकेट पंचम शर्मा, एडवोकेट जेम्स, डॉ. इकनूर थियाड़ा, एडवोकेट गुरुप्रसाद, एडवोकेट अमनदीप कौर, एडवोकेट रितिका और अन्य गणमान्य वकील शामिल थे। सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम वकील समुदाय के कल्याण और अधिकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करेगी।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleहरियाणा नगर कौंसिल के प्रधान बने संजय कपिला, रामजीत को उपप्रधान की जिंमेवारी कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में संभाले
Next Article पंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की दीक्षांत समारोह आयोजित की गई।
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.