Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Politics»पंजाब में किन शर्तों पर होगा BJP-अकाली दल का गठबंधन? हरदीप सिंह पुरी ने बताया
Politics

पंजाब में किन शर्तों पर होगा BJP-अकाली दल का गठबंधन? हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 20, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अगर भविष्य में दोनों पार्टियां साथ आती हैं, तो भी उनके बीच सीटों का बंटवारा समान शर्तों के आधार पर होगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला आखिरकार पार्टी नेतृत्व ही करता है. पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच 22 सीट वाला फॉर्मूला अब काम नहीं करेगा और बीजेपी छोटे साझेदार की भूमिका नहीं निभाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि बीजेपी पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है.

दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ‘रोजगार मेला’ के 20वें संस्करण में भाग लेने के लिए शनिवार को अमृतसर में थे. हालांकि इस वार्षिक मेले में शामिल होने से पहले उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका. बाद में उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों, पेशेवरों और कारोबारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया. बीजेपी जिला अध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा आयोजित इस बैठक में स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों ने केंद्रीय मंत्री को शहर के व्यापार क्षेत्र से संबंधित प्रमुख समस्याओं और चुनौतियों के बारे में बताया.

Girl in a jacket

व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री के सामने उठाए कई मुद्दे

व्यापारियों ने बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत और स्थानीय उद्योगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने सहित कई मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास होने के कारण अमृतसर में अपार व्यावसायिक क्षमता है और इसे साकार करने के लिए केंद्र से विशेष सहयोग का आग्रह किया. वहीं, हरदीप सिंह पुरी ने भी उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान निकालने का वादा किया. उन्होंने कहा कि अमृतसर न केवल पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी है, बल्कि व्यापार का एक प्रमुख केंद्र भी है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित मंत्रालयों के सामने उठाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा.

हरदीप सिंह पुरी ने AAP पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी को निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान के ‘कुशासन’ के कारण पंजाब बुरी स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस, जिसका काम जनता की रक्षा करना है, खुद असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों और पुलिस स्टेशनों पर हमले किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में पंजाब में जनता के समर्थन से बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार का गठन निश्चित है.

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleपेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाई लेवी, 16 सितंबर से नई दरें लागू
Next Article जे जौं से महिलपुर रोड और नांगल से गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिपर/ट्रकों का यातायात शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा
Rishi Kumra

Related Posts

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल

October 23, 2026

भाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन का भव्य स्वागत

October 22, 2026

सीएमओ भ्रष्टाचारियों का अड्डा, भगवंत मान भ्रष्टाचारी गिरोह को बचा रहे: नितिन गुप्ता नन्नू  

October 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.