हरियाणा/होशियारपुर, 19 सितंबर।
शैकी

हरियाणा नगर कौंसिल के नए प्रधान का चुनाव आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में नगर कौंसिल कार्यालय में संपन्न हुआ, इस दौरान संजय कपिला को एक बार फिर नगर कौंसिल के प्रधान की जिंमेवारी सौंपी गई, उनके साथ ही आम आदमी पार्टी के पार्षद रामजीत को उपप्रधान नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं को जिंमेवारी सौंपे जाने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि नगर कौंसिल की यह नई टीम कस्बे के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हरियाणा कंडी क्षेत्र का महत्वपूर्ण शहर है और आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान इस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। यहां के निवासियों ने हमेशा हमारा साथ दिया है, जिसके लिए हम प्रत्येक शहरवासी के आभारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय कपिला ने हरियाणा नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के उममीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी, जबकि उपप्रधान रामजीत वार्ड नंबर 11 से आप की टिकट पर चुनाव जीतकर नगर कौंसिल में पहुंचे हैं।
हरियाणा नगर कौंसिल में कुल 11 वार्ड हैं और चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की थी। नई जिंमेवारी मिलने पर संजय कपिला और रामजीत ने कहा कि नगर कौंसिल के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के साथ-साथ शहर के विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्रत्येक निवासी की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद मीनाक्षी कपिला, पूजा कपिला, आशा कुमारी, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
कैप्शन- नगर कौंसिल के प्रधान संजय कपिला और उपप्रधान रामजीत के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह।
कैप्शन- नगर कौंसिल के प्रधान संजय कपिला और उपप्रधान रामजीत के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह।

