Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय पर मदद कर बचाई जा सकती है अनमोल जान: डिप्टी कमिश्नर
Breaking

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय पर मदद कर बचाई जा सकती है अनमोल जान: डिप्टी कमिश्नर

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 23, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

सड़क हादसे के पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25,000 रुपए का इनाम, राह-वीर योजना के तहत लोगों से आगे आने की अपील

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय पर मदद कर बचाई जा सकती है अनमोल जान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 22 अक्तूबर: शैकी कुमरा

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता करने और उनकी कीमती जान बचाने के उद्देश्य से राह-वीर योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सड़क हादसों के पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि

योजना के तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने में मदद करने वाले पात्र व्यक्ति को 25,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि और प्रशंसा पत्र दिया जा सकता है। यह पुरस्कार योजना के तहत निर्धारित पात्रता शर्तों और नियमों को पूरा करने पर प्रदान किया जाता है।

Girl in a jacket

आम जनता से अपील की गई है कि यदि वे किसी सड़क दुर्घटना को होते हुए देखते हैं, तो बिना किसी डर या झिझक के घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आएं। साथ ही, तुरंत एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें, ताकि घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा, जिसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है, घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मिलने वाली त्वरित चिकित्सा सहायता से मृत्यु के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए दुर्घटना के समय लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार, नेकनीयती से सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा की जाती है। उन्हें अनावश्यक कानूनी परेशानियों से बचाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं, ताकि लोग बिना किसी आशंका के जरूरतमंदों की सहायता कर सकें।

आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण ने सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे मानवता के नाते सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की मदद करें, कीमती जानें बचाने में योगदान दें और राह-वीर बनकर समाज के प्रति अपनी जि

म्मेदारी निभाएं।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप: आशिका जैन
Next Article त्योहारों के मद्देनज़र दिल्ली से आने वाली बसों की विशेष चेकिंग, दूध और पनीर के सैंपल लिए
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.