Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप: आशिका जैन
Breaking

24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप: आशिका जैन

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 23, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप: आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओज को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कैंप लगाने के दिए निर्देश

मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां की जाएंगी प्राप्त

होशियारपुर, 22 अक्टूबर: शैकी

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाने के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब ये विशेष कैंप 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लगाए जाएंगे। पहले ये कैंप 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाए जाने थे।

उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर निर्धारित समय के दौरान उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ सुपरवाइजरों को भी कैंप के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग देने के लिए कहा गया है।

Girl in a jacket

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कैंपों की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के सहयोग से पोलिंग बूथों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित स्कूलों और कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन संस्थानों में पोलिंग बूथ स्थापित हैं, वे 24 अक्टूबर को विशेष कैंप के दौरान अपने स्कूल या कार्यालय खुले रखें तथा बीएलओ को आवश्यक फर्नीचर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आशिका जैन ने बताया कि मतदाताओं को अपनी वोट संबंधी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए 19 अक्टूबर से अगले 10 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाता अपनी वोट की स्थिति की जांच कर सकेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों की साप्ताहिक सूचियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाएं। इसके अलावा पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन संबंधी प्रस्ताव निर्धारित समय-सीमा के अनुसार भेजने और पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष कैंप के दौरान अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावे या आपत्तियां प्रस्तुत करें।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleभाजपा जिला महामंत्री राजीव महाजन का भव्य स्वागत
Next Article सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की समय पर मदद कर बचाई जा सकती है अनमोल जान: डिप्टी कमिश्नर
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.