Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की
Breaking

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 23, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की

होशियारपुर जिले में अब तक 2.29 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद

मंडियों में 2,30,260 मीट्रिक टन धान की हुई आवक, सरकारी एजेंसियों ने खरीदा 2,28,780 मीट्रिक टन धान

होशियारपुर, 22 अक्टूबर: शैकी

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

Girl in a jacket

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 21 अक्टूबर तक जिले में धान की कुल आवक 2,30,260 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है जबकि अब तक कुल 2,29,836 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि कुल खरीद में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 2,28,780 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जबकि निजी खरीद के तहत 1,056 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। उन्होंने मंडियों में खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1,34,464 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। निर्धारित 72 घंटे के मानक के अनुसार उठान की प्रगति 72 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडियों से खरीदे गए धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भुगतान संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए कुल 493.65 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के निर्धारित मानक के अनुसार भुगतान की स्थिति 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में साफ-सुथरा और निर्धारित नमी मानकों के अनुरूप सूखा धान लेकर आएं। इससे खरीद प्रक्रिया को गति मिलेगी और मंडियों में अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में खरीद, उठान तथा भुगतान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleत्योहारों के मद्देनज़र दिल्ली से आने वाली बसों की विशेष चेकिंग, दूध और पनीर के सैंपल लिए
Next Article अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.