Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»मान सरकार भाजपा का नहीं, नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही: निपुण शर्मा
Breaking

मान सरकार भाजपा का नहीं, नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही: निपुण शर्मा

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 20, 2026Updated:September 20, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
होशियारपुर ( 20 सितंबर)
ऋषि कुमरा
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा का विरोध करके मान सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि उन नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही है जो अपने दर्द और सच्चाई को लेकर आज सड़कों पर उतरे हैं।
शर्मा ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं कथित गुंडों द्वारा यात्रा में शामिल वाहनों की तोड़फोड़ की जा रही है तथा महिलाओं, नौजवानों और नशा पीड़ित परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने नशे के कारण अपने बच्चों और अपनों को खोया है, उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गारंटी नहीं, बल्कि संकल्प लेती है और जिस संकल्प को लेती है, उसे पूरी तनदेही से निभाती भी है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पर सख्त कार्रवाई, हरियाणा में दबंगई के विरुद्ध कठोर नीति तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित भाजपा शासित राज्यों में नशे और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति इसका उदाहरण है।
इस लिए पंजाब भाजपा भी दृढ़ संकल्प के साथ पंजाब को नशा मुक्त करने हेतु जनजागरण अभियान को लेकर पीड़ित परिवारों के सहयोग से पंजाब की जनता को लेकर सड़कों पर उतरी है। अब जैसे ही पूरे पंजाब के कोने-कोने से इनकी काली  करतूतें सामने आ रही है वैसे-वैसे यह यात्रा का विरोध करके जनता का ध्यान बांटने की असफल कोशिश कर रहे है।
लेकिन पंजाब के लोग अब अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पंजाब को नहीं की दलदल से बाहर निकालने के लिए एकजुट हो चुके है।जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस यात्रा को पंजाब वासियों द्वारा मिलने वाला अविश्वसनीय सहयोग और समर्थन है।
निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का जन आंदोलन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मान सरकार ने पूरी गंभीरता और संजीदगी से नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की होती, तो आज इस यात्रा की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त पंजाब के इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें ।
Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleपंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की दीक्षांत समारोह आयोजित की गई।
Next Article ई.एस.आई. अस्पताल होशियारपुर में 22 सितंबर को विशेष टीकाकरण सत्र
Rishi Kumra

Related Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

November 4, 2026

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

November 4, 2026

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

November 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.