एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा और साधार्मिक वात्सल्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
श्री आत्मानंद जैन सभा(रजि) होशियारपुर द्वारा श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन और साधार्मिक वात्सल्य का धूमधाम से आयोजन एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल ,उना रोड में किया गया।
इस अवसर पर पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त श्री अजीत जैन ,श्री मानिक जैन ,श्री अरुण जैन , विशु जैन ,श्री राजीव जैन ,श्री यशपाल जैन की तरफ से पूजा पढ़ाई गई।
पूजा के दौरान स्कूल के अध्यापकों, समाज के श्रावक व श्राविकाओं द्वारा मंगल गायन भी किया गया ।

इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान श्री राकेश जैन बिल्लू जी, महामंत्री श्री आदित्य जैन जी ,जैन शिक्षण निधि के प्रधान श्री जीवन जैन जी, सचिव श्री मानिक जैन जी, कैशियर श्री साहिल जैन जी,श्री अशोक जैन जी, श्री नवनीत जैन जी, जी श्री राकेश जैन पप्पी जी, उप प्रधान श्री बॉबी जैन जी, श्री लतेश जैन जी ,श्री रिंकू जैन,श्री हरीश जैन जी,श्री अरुण जैन जी,श्री विपुल जैन जी, सनशाइन कॉम्पोनेंट्स के एम डी श्रीमती स्नेह जैन जी, श्री आत्मानंद जैन महिला मंडल, प्रेरणा मंडल ,युवती मंडल व सभी सदस्यों ने अपनी हाजिरी प्रभु चरणों में लगाई।
पर्व पर्यूषण में वैभव, साक्षी ,आस्था वैशाली ,अक्षिता व शिखा ने तपस्या की और इन सभी तपस्वियों का बहुमान श्री आत्मानंद जैन सभा, महिला मंडल ,प्रेरणा मंडल, , पार्श्वनाथ जैन युवक मंडल आदि सभी ने किया। प्रेरणा मंडल द्वारा चलाई गई पाठशाला के वार्षिक पुरस्कार दिए गए और बच्चों को आगे पाठशाला में आने के लिए उत्साहित भी किया गया।श्री पार्श्वनाथ जैन युवक मंडल के सदस्यों ने भोजन वितरण में भी भरपूर सहयोग दिया।

