Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Hoshiarpur»हरियाणा नगर कौंसिल के प्रधान बने संजय कपिला, रामजीत को उपप्रधान की जिंमेवारी कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में संभाले
Hoshiarpur

हरियाणा नगर कौंसिल के प्रधान बने संजय कपिला, रामजीत को उपप्रधान की जिंमेवारी कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में संभाले

Rishi KumraBy Rishi KumraSeptember 20, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
हरियाणा/होशियारपुर, 19 सितंबर।
शैकी
हरियाणा नगर कौंसिल के नए प्रधान का चुनाव आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में नगर कौंसिल कार्यालय में संपन्न हुआ, इस दौरान संजय कपिला को एक बार फिर नगर कौंसिल के प्रधान की जिंमेवारी सौंपी गई, उनके साथ ही आम आदमी पार्टी के पार्षद रामजीत को उपप्रधान नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं को जिंमेवारी सौंपे जाने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि नगर कौंसिल की यह नई टीम कस्बे के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हरियाणा कंडी क्षेत्र का महत्वपूर्ण शहर है और आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान इस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। यहां के निवासियों ने हमेशा हमारा साथ दिया है, जिसके लिए हम प्रत्येक शहरवासी के आभारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय कपिला ने हरियाणा नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के उममीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी, जबकि उपप्रधान रामजीत वार्ड नंबर 11 से आप की टिकट पर चुनाव जीतकर नगर कौंसिल में पहुंचे हैं।
हरियाणा नगर कौंसिल में कुल 11 वार्ड हैं और चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की थी। नई जिंमेवारी मिलने पर संजय कपिला और रामजीत ने कहा कि नगर कौंसिल के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के साथ-साथ शहर के विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्रत्येक निवासी की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद मीनाक्षी कपिला, पूजा कपिला, आशा कुमारी, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
कैप्शन- नगर कौंसिल के प्रधान संजय कपिला और उपप्रधान रामजीत के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह।

 

Girl in a jacket
Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleजे जौं से महिलपुर रोड और नांगल से गढ़शंकर रोड पर खनन सामग्री ले जाने वाले टिपर/ट्रकों का यातायात शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा
Next Article होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं का दबदबा: एडवोकेट गुरप्रीत कौर बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.