Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में माता सीता व भगवान राम की भेंट और शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
Breaking

श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में माता सीता व भगवान राम की भेंट और शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 14, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

श्री राम लीला में पुष्प वाटिका में माता सीता व भगवान राम की भेंट और शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Girl in a jacket
होशियारपुर (शैकी)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन जहां भगवान राम एवं लक्ष्मण के जनकपुरी पहुंचने एवं पुष्प वाटिका में भगवान राम व माता सीता के भेंट की लीला का मंचन किया गया वहीं चौथे दिन शिव धनुष तोड़ने एवं भगवान राम व माता सीता का विवाह पक्का होने के मंचन ने उपस्थिति को भावविभोर कर दिया। पुष्प वाटिका में भगवान राम और माता सीता ने एक-दूसरे को देखा और मन ही मन माता सीता ने भगवान श्री राम को अपने पति रूप में स्वीकार कर लिया था। प्रधान गोपी चंद कपूर की अध्यक्षता में करवाए जा रहे महोत्सव के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार राजा जनक ने माता सीता के विवाह के लिए शिव धनुष तोड़ने की शर्त रखी हुई थी तथा इसके लिए बड़े-बड़े राजा जनकपुरी पहुंचे थे। सभी ने बारी-बारी से जोर लगाया, लेकिन कोई भी धनुष को तोड़ना तो दूर की बात हिला भी नहीं सका। इस पर राजा जनक जब धरती पर कोई वीर योद्धा नहीं जो धनुष को उठा सके की बात करते हैं तो लक्ष्मण क्रोध में खडे हो जाते हैं तथा राजा जनक को रघुकुलमणी भगवान राम के बारे में बताते हैं। इस दौरान भगवान राम का इशारा मिलने पर लक्ष्मण शांत हो जाते हैं तथा गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर भगावन राम धनुष को उठाकर एक ही पल में तोड़ देते हैं। जिससे धरती कांप उठती है और चारों दिशाओं में हाहाकार मच जाती है। धनुष के टूटने से हुई तेज गर्जना सुनकर भगवान परशुराम समझ जाते हैं कि उनके आराध्य भगवान शिव के धनुष को किसी ने तोड़ दिया है और वह सीधे राजा जनक की सभा में पहुंच जाते हैं। जिसके बाद लक्ष्मण और परशुराम जी में तीखा संवाद होता है तथा भगवान राम उनसे क्षमा मांगते हुए खुद को हर सजा के लिए आगे कर देते हैं। मंचन में दिखाया गया कि जब भगवान परशुराम ने भगवान राम को अंतरध्यान होकर देखा तो वे समझ गए कि वह तो साक्षात भगवान विष्णु का अवतार हैं। इसके बाद भगवान राम और माता जानकी के विवाह की तैयारियां शुरु होने लगीं। इस दौरान आरती उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शिव सूद, प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, अजय जैन, दीपक वालिया, दीपक शारदा, रघवीर बंटी, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, सुनील पराशर, दीनेश गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, कुनाल चतरथ, पवन शर्मा, वरुण ऐरी, दविंदरनाथ बिंदा, सुशील पडियाल, राकेश डोगरा, राजेश सठी, पवन शर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, साहिल सांपला, भारत भूषण वर्मा, राजन गुप्ता मिंटू, शिव जैन, वरुण शर्मा आशू, शिवम ओहरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम लीला का मंचन देखा और प्रभु महिमा का गुणगान किया।
Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article15 अक्टूबर को धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी प्रभु श्री राम जी के विवाह की शोभायात्राः गोपी चंद कपूर
Next Article 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवार लाए गए, लगभग 8 लाख लाभार्थियों का इलाज हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.