15 अक्टूबर को धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी प्रभु श्री राम जी के विवाह की शोभायात्राः गोपी चंद कपूर

होशियारपुर (शैकी)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव दौरान भगवान श्री राम जी के विवाह की शोभायात्रा आज 15 अक्टूबर को सायं 5 बजे सनातन धर्म सभा सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौशाला बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री शक्ति मंदिर नई आबादी में पहुंचकर विश्रामित होगी। यह शोभा यात्रा श्री राम लीला कमेटी के नेतृत्व में अन्य धार्मिक संगठनों, महावीर पार्टियों और शहर निवासियों के सहयोग से निकाली जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने सभी शहरवासियों को गुलाबी पगड़ी और माताओं-बहनों से गुलाबी दुपट्टे लेकर आने की अपील की और सभी महावीर पार्टियों से अनुरोध किया कि वह यात्रा दौरान स्थान-स्थान पर ज्यादा देर तक न रुकें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रधान गोपी चंद ने कहा कि इस बार भी शोभायात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से विशेष बैंड, ताशे और झांकियाँ विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। उन्होंने नगर एवं आसपास के गांवों के निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर यात्रा में भाग लें और रौनक बढ़ाएं।

