Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»गुलजार सिंह से परमिंदर सिंह झोटा तक… नशे के मुद्दे पर उठे सवालों का जवाब दे पंजाब सरकार 
Breaking

गुलजार सिंह से परमिंदर सिंह झोटा तक… नशे के मुद्दे पर उठे सवालों का जवाब दे पंजाब सरकार 

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 14, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
गुलजार सिंह से परमिंदर सिंह झोटा तक… नशे के मुद्दे पर उठे सवालों का जवाब दे पंजाब सरकार
होशियारपुर (13 अक्टूबर)मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के बड़े-बड़े दावे करती है, युद्ध नशे विरुद्ध का ढोंग रचती है।लेकिन प्रदेश में नशे की समस्या को लेकर आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी से सरकार मुंह नहीं मोड़ सकती। मानसा की घटना ने एक बार फिर पंजाब की जनता के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग कितने सुरक्षित हैं?
उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह से लेकर शेरों गांव के मोहनजीत सिंह और अब परमिंदर सिंह झोटा तक, सरकार को इन मामलों में उठे सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। गुलजार सिंह के मामले में जांच कहां तक पहुंची? मोहनजीत सिंह द्वारा लगाए गए कथित पुलिस प्रताड़ना के आरोपों पर क्या कार्रवाई हुई? और अब परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है?लेकिन जिस तरह से मान सरकार और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में पंजाब के नशे के सौदागर अपनी जड़े जमा चुके है।उससे निजात दिलाना अब मान सरकार के बस की बात नहीं रही है।
निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की गंभीर समस्या से जूझ रही है। ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी केवल नारे लगाने और अभियान चलाने तक सीमित नहीं हो सकती। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई, उसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जांच और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, गुलजार सिंह और मोहनजीत सिंह से जुड़े मामलों में हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और जनता का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार को बताना होगा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा कौन करेगा और प्रदेश से नशे के खात्मे के उसके दावों का जमीन पर क्या परिणाम निकला है। पंजाब के युवाओं का भविष्य और प्रदेश की जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और जवाबदेही चाहिए।

 

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleबुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन
Next Article पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.