
होशियारपुर पुलिस का बड़ा कासो ऑपरेशन
एसएसपी संदीप मलिक की अगुआई में बल्लबीर कॉलोनी-हीरा कॉलोनी क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी
होशियारपुर, 4 अक्टूबर 2026: शैकी
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत होशियारपुर पुलिस ने आज शहर के बल्लबीर कॉलोनी एवं हीरा कॉलोनी के नजदीकी क्षेत्रों में कासो (CASO) ऑपरेशन चलाया।
यह कार्रवाई एसएसपी होशियारपुर श्री संदीप मलिक की अगुवाई में की गई। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में संदिग्ध नशा तस्करों एवं नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस द्वारा संदिग्ध घरों एवं ठिकानों की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की।
एसएसपी संदीप मलिक ने स्पष्ट किया कि होशियारपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
होशियारपुर पुलिस की अपील:
आम जनता नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
मौके पर एसपी नवजीत सिंह माहल, डीएसपी कूल भूषण शर्मा, डीएसपी कमलजीत सिंह तथा एसएचओ बलजिंदर सिंह मलली , किरन सिंह , राजेश कुमार , नवी सिंह , सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

