Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा
Breaking

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 4, 2026Updated:November 4, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : अरोड़ा

बोले- विजिलेंस और इनकम टैक्स की जांच में भी कुछ नहीं निकला, एजेंसियों की कार्रवाई से डरने वाला नहीं, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो दिन चली कार्रवाई के बाद मंगलवार को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि करीब 47 घंटे तक चली पूछताछ और जांच में अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला। न तो कोई नकदी मिली और न ही कोई ऐसा दस्तावेज या अन्य सामान मिला, जिसे ईडी की टीम अपने साथ लेकर गई हो।

अरोड़ा ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे विभिन्न दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया। इनमें विजिलेंस और इनकम टैक्स की पूर्व जांच से संबंधित रिपोर्ट भी शामिल थीं। उनके अनुसार, विजिलेंस पहले जांच कर चुकी है और इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी जांच में कुछ सामने नहीं आया था। अब ईडी ने भी दो दिन तक उनके आवास पर जांच की, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।

चुनाव नजदीक आते ही एजेंसियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Girl in a jacket

अरोड़ा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ जाती है। उन्होंने इसे अपने राजनीतिक ग्राफ को प्रभावित करने की कोशिश बताया। उनका कहना था कि शाहकोट के लोगों का उन्हें प्यार और समर्थन मिल रहा है और ऐसी कार्रवाइयों से वह घबराने वाले नहीं हैं।

प्लाट आवंटन मामले में भी दी सफाई

प्लाट आवंटन से जुड़े मामले पर अरोड़ा ने कहा कि जब वह काउंसलर बने थे, उस समय उनके खिलाफ किसी प्लाट की अलॉटमेंट का मामला ही नहीं था। उन्होंने सवाल किया कि करीब पांच साल बाद इस संबंध में पूछताछ करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने दोबारा पूछताछ के लिए कोई तारीख नहीं दी है। यदि किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत होगी तो वह उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं।

अरोड़ा ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी जांच से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी रहूंगा और कांग्रेसी ही मरूंगा। कोई भी एजेंसी मुझे डरा नहीं सकती।”

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ
Next Article सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा
Rishi Kumra

Related Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

November 4, 2026

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

November 4, 2026

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

November 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

नौजवान खेलों को अपनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनें : सहायक आयुक्त  

श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का प्रदेश स्तरीय 650वां प्रकाश पर्व

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सखियों की भूमिका सराहनीय : ब्रम शंकर जिम्पा

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए : सुन्दर शाम अरोड़ा

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.