Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवार लाए गए, लगभग 8 लाख लाभार्थियों का इलाज हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Breaking

10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवार लाए गए, लगभग 8 लाख लाभार्थियों का इलाज हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 14, 202612 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 

हमारी सरकार लोगों की स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों की शिक्षा और नौजवानों के रोजगार के लिए काम कर रही है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक खोले गए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

नए क्लीनिकों के साथ लोगों के घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले केंद्रों की कुल संख्या 1,244 हो गई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 6.48 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. दर्ज की गई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवार लाए गए, लगभग 8 लाख लाभार्थियों का इलाज हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन के समय लोगों को संबोधित किया

होशियारपुर; 14 अक्टूबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे आम आदमी क्लीनिक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये मासिक सम्मान राशि और मुफ्त बस यात्रा को बंद करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी सरकार द्वारा लागू की जा रही लोक-पक्षीय पहलकदमियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। होशियारपुर के चब्बेवाल के अधीन पड़ने वाले गांव हरखोवाल में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करने के बाद एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अब 1,244 क्लीनिक हैं, जहां अब तक 6.48 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवारों के शामिल होने और लगभग 8 लाख लाभार्थियों के इलाज का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों की शिक्षा और नौजवानों के लिए रोजगार उनकी सरकार की प्राथमिकता है, न कि नारेबाजी की राजनीति। पंजाब को लूटने के लिए पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब तक उनके पास लोगों का प्यार और विश्वास है, तब तक उनकी सरकार को बदनाम करने का कोई भी प्रयास उनके हौसले को तोड़ नहीं सकता।

इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज हमने पंजाब के लोगों को 154 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए हैं। ये क्लीनिक चब्बेवाल के गांव हरखोवाल में जनसभा के दौरान समर्पित किए। इसके साथ पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। अब तक इन क्लीनिकों में 6.5 करोड़ ओ.पी.डी दर्ज की गई और मुफ्त दवाइयों और टेस्टों का लाभ उठाया। हमारी सरकार का काम लोगों से जीत-हार के नारे लगवाना नहीं, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सुनिश्चित करना है। पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब को सिर्फ लूटा ही है। वे हमें बदनाम करने के लिए कितनी भी साजिशें रच लें, लेकिन जब तक मेरे साथ लोगों का प्यार और विश्वास है, मुझे उनसे डरने की जरूरत नहीं। इंकलाब जिंदाबाद।”

गांव हरखोवाल में 154 नए बने आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जहां पिछली सरकारें अपने आलीशान महलों तक सीमित रहीं और मुख्य तौर पर अपने परिवारों और निजी हितों के लिए काम किया, वहीं हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सिंचाई और समाज कल्याण में ठोस कदम उठाकर अपने वादे पूरे कर रही है ताकि विकास का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले ने हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाली है और हम अपने कामों के जरिए अपने वादे पूरे कर रहे हैं। पिछली सरकारों और हमारी सरकार में फर्क साफ है। पहले सत्ता को परिवारों और कुछ खास व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का जरिया माना जाता था, लेकिन आज शासन आम लोगों, उनकी आशाओं-उम्मीदों और उनकी भलाई के इर्द-गिर्द घूमता है। पंजाब में विकास की हवा चल रही है और विरोधी पक्ष की कोई भी साजिश इस बदलाव को नहीं रोक सकती।”

विरोधी पक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने दशकों तक पंजाब पर राज किया, वे अब अंदरूनी फूट, भरोसेमंद लीडरशिप की कमी और राज्य के लिए सकारात्मक एजेंडा पेश करने में असमर्थ हैं।

शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल कभी दावा करता था कि वह 25 साल पंजाब पर राज करेगा, लेकिन आज वह अपनी राजनीतिक हस्ती बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। जिन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे, वे मजबूत और एकजुट धारा बनाने में असफल रहे हैं।”

कांग्रेस की अंदरूनी फूट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेसी नेता पंजाब के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी एकजुट होकर सामने आने के योग्य नहीं हैं। जिन्होंने सालों तक पंजाब पर राज किया और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे, वे अब हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। वे हमारे खिलाफ हाथ मिला रहे हैं क्योंकि उनके पास पंजाब के लिए कोई भरोसेमंद एजेंडा नहीं है, लेकिन राज्य के लोग हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और निजी हितों की राजनीति को नकार दिया है और अब वे जवाबदेह शासन और फैसलाकुन नतीजों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछली अकाली सरकारें पंजाब के नौजवानों को नशे की लत से बचाने में नाकाम रहीं, जबकि बेअदबी की घटनाओं ने लोगों में पार्टी की भरोसेमंदता को भारी ठेस पहुंचाई। विरोधी पक्ष को यह समझना चाहिए कि लोगों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और निजी स्वार्थ की राजनीति को खारिज कर दिया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे गुमराह करने की कोशिशों से सचेत रहें। लोगों का विश्वास और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है।”

विकास के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की तरक्की हमारा मिशन है, इसके लोगों की भलाई हमारी जिम्मेदारी है और उनका विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आलोचना के बावजूद विकास में तेजी लाने, जनसेवाओं में सुधार करने और अपने वादों को पूरा करना जारी रखेंगे। लोगों के आशीर्वाद और समर्थन के साथ हम पंजाब के लिए अथक मेहनत करते रहेंगे और नए उत्साह के साथ दोबारा उनकी सेवा में हाजिर होंगे।”

राज्य सरकार की स्वास्थ्य पहल की उपलब्धियों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 154 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित करने के साथ पंजाब भर में इन क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है, जिससे किफायती और मानकीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, “आम आदमी क्लीनिकों ने डॉक्टरी सलाह, टेस्टिंग सुविधाओं और दवाइयों को लोगों के घरों के नजदीक लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में बदलाव लाया है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इसका विशेष लाभ मिल रहा है क्योंकि वे आर्थिक बोझ की चिंता किए बिना समय पर डॉक्टरी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य देखभाल एक बुनियादी अधिकार है, न कि सिर्फ महंगे प्राइवेट अस्पतालों का खर्च उठाने के सक्षम लोगों के लिए कोई विशेष अधिकार है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को बिना किसी वित्तीय तंगी के मानक इलाज मिले।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि लगभग 1.98 करोड़ लोग आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर चुके हैं, जबकि कुल ओ.पी.डी. 6.5 करोड़ को पार कर गई है। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में 127 तरह की दवाइयां और कई तरह के लैब टेस्ट बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बिना वाधू खर्च के जरूरी इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, “6.5 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. पंजाब भर के लोगों के इन क्लीनिकों में भरोसे को दर्शाती है। हम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के जरिए मुफ्त टेस्ट और दवाइयां मुहैया करवा कर आम जनस्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को भी और मजबूत कर रहे हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 5,500 नौजवानों को रोजगार मिला है, जिससे राज्य के नौजवानों के लिए रोजी-रोटी के मौके पैदा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत हुई हैं।

 

Girl in a jacket

हर किसी के लिए मानक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक का नकदी रहित इलाज मुहैया करवाने के लिए बनाई गई है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी परिवार जरूरी डॉक्टरी इलाज से वंचित न रहे।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी रिश्वत, राजनीतिक दबाव या व्यक्तिगत सिफारिश के, पूरी तरह योग्यता के आधार पर युवाओं को 70,685 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, “पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का विश्वास बहाल किया है, जो लंबे समय से यह महसूस कर रहे थे कि पहुंच या सिफारिश के बिना सरकारी नौकरियां मिलना असंभव है। हमारी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यदि नीयत साफ हो, तो योग्य युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। हम पैसे, राजनीतिक रसूख या सिफारिशों के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दे रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करके पंजाब के युवाओं को अधिक सशक्त बनाने की है।”

 

विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसरों का विस्तार करने के लिए काम कर रही है, जबकि कुछ विपक्षी नेता अभी भी अपनी राजनीतिक बयानबाजी को निम्न स्तर और पुराने मुद्दों तक ही सीमित रख रहे हैं।

 

होशियारपुर में यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम चाहते हैं कि पंजाब के बेटे-बेटियां आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनकर गर्व के साथ देश की सेवा करें। होशियारपुर का यह यूपीएससी कोचिंग सेंटर प्रतिभाशाली युवाओं को घर के नजदीक ही सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करेगा और कोचिंग के आर्थिक बोझ को भी कम करेगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक योग्य विद्यार्थी के लिए, चाहे वह किसी भी वर्ग से संबंधित हो, सार्वजनिक सेवा के सर्वोच्च पदों तक पहुंचने के द्वार खोलना है।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि होशियारपुर में श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जो इस क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा, “श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बनने वाला यह मेडिकल कॉलेज होशियारपुर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हम गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, ताकि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।”

 

सिंचाई संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने पूरे पंजाब में नहरी सिंचाई का दायरा लगभग 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत से अधिक कर दिया है। इसके साथ ही लगभग 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनें बिछाई जा चुकी हैं और इस नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए काम जारी है, ताकि अधिक कृषि क्षेत्र तक भी नहरी पानी पहुंच सके। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और किसानों को सिंचाई की टिकाऊ सुविधाएं मिलेंगी।”

कंडी क्षेत्र के लिए सिंचाई के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कंडी क्षेत्र के किसानों को दशकों से भौगोलिक चुनौतियों और सिंचाई सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा है। हम उन क्षेत्रों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं, जो मौजूदा नेटवर्क से बाहर रह गए थे। साथ ही, इस क्षेत्र की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। ये कदम भूजल संरक्षण, कृषि स्थिरता में सुधार और किसानों को बड़ी राहत प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।”

 

सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की पहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ रही है और बहुमूल्य मानव जीवन बचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा बल सड़क सुरक्षा और बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम दुर्घटनाओं को कम करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि लोग अधिक सुरक्षा के साथ अपनी यात्रा कर सकें।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के माध्यम से हम महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।”

‘मेरी रसोई योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “‘मेरी रसोई योजना’ के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त राशन किट उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जबकि मुफ्त तीर्थयात्रा योजना के माध्यम से लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।”

 

हरखोवाल क्षेत्र के लिए सामुदायिक केंद्र की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सामुदायिक केंद्र हरखोवाल के निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करवाएगा। ऐसे परिवारों को अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए परियोजनाओं पर जनता का पैसा खर्च करने के बजाय, आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाने वाली सुविधाओं को प्राथमिकता देना जारी रखेगी।”

 

श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व समारोहों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं, विशेष रूप से समानता, मानवीय गरिमा और भेदभाव रहित समाज का उनका संदेश, हमारी नीतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो हमारे कार्यों में पूरी तरह प्रतिबिंबित होता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को जाति, वर्ग या आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रगति के समान अवसर मिल सकें।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ईशान चब्बेवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleश्री राम लीला में पुष्प वाटिका में माता सीता व भगवान राम की भेंट और शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
Next Article आनंद उत्सव के बाद माता कैकेई ने मांगे वचन, राजा दशरथ ने भगवान को दिया वनवास और भरत को दिया राजपाठ का आदेश
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.