Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»आनंद उत्सव के बाद माता कैकेई ने मांगे वचन, राजा दशरथ ने भगवान को दिया वनवास और भरत को दिया राजपाठ का आदेश
Breaking

आनंद उत्सव के बाद माता कैकेई ने मांगे वचन, राजा दशरथ ने भगवान को दिया वनवास और भरत को दिया राजपाठ का आदेश

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 16, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

आनंद उत्सव के बाद माता कैकेई ने मांगे वचन, राजा दशरथ ने भगवान को दिया वनवास और भरत को दिया राजपाठ का आदेश

 

होशियारपुर (शैकी)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अध्यक्षता में करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला के मंचन में भगवान राम के विवाह उपरांत जहां आनंद उत्सव का मंचन किया गया वहीं माता कैकेई द्वारा राजा दशरथ से अपने दो वचन मांग लिए गए, जिसमें एक तो भगवान राम को वनवास और दूसरे में उन्होंने भरत के लिए राजपाठ मांगा। मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार महल में पनपी खुशियों के बीच राजा दशरथ भगवान राम को राजा बनाने का निर्णय लेते हैं और इसका पता चलते ही मंथरा माता कैकेई को भड़का देती है

 

और उसे अपने दो वचन मांगने को कहती है। माता कैकेई ने राजा दशरथ से अपने दो वचन मांगे, जिसमें एक में उसने भगवान राम के लिए वनवास की मांग की और दूसरे वचन में भरत के लिए राज मांगा। यह सुनने के बाद राजा दशरथ कैकेई को समझाने लगते हैं कि वह ऐसा अनर्थ न करे, और उसे जो चाहिए वह देने के लिए तैयार हैं। लेकिन कैकेई अपनी बात से टस से मस नहीं होती। कैकेई के वचन सुनकर राजा दशरथ धरती पर गिर पड़ते हैं। अगले दिन जब भगवान राम का राज्याभिषेक होना होता है तो सारा अवध खुशियों में झूम रहा होता है,

Girl in a jacket

 

लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि राजा दशरथ ने भगवान को वनवास के आदेश दे दिया है तो खुशियां दुख एवं गम में बदल जाती हैं। भगवान राम पिता का आदेश सुनकर राजपाठ छोड़ वनवास के लिए तैयार होने लगते हैं तथा उनके मुख पर इसका जरा भी दुख नहीं था। वह सहज भाव से पिता का आदेश मान लेते हैं। श्री राम लीला के मंचन में इस दृश्य ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दी। श्री राम लीला मंचन उपरांत भगवान की आरती की गई और गणमान्यों को सम्मानित किया गया। 

 

इस मौके पर शिव सूद, प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, अजय जैन, दीपक वालिया, दीपक शारदा, रघवीर बंटी, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, सुनील पराशर, दीनेश गुप्ता,
अश्वनी शर्मा छोटा, कुनाल चतरथ, पवन शर्मा, वरुण ऐरी, दविंदरनाथ बिंदा, सुशील पडियाल, राकेश डोगरा, राजेश सठी, पवन शर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, भारत भूषण वर्मा, राजन गुप्ता मिंटू, शिव जैन,  वरुण शर्मा आशू, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम लीला का मंचन देखा और प्रभु महिमा का गुणगान किया।

 

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के तहत 54.20 लाख परिवार लाए गए, लगभग 8 लाख लाभार्थियों का इलाज हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Next Article पंजाब में शांति स्थापना के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक : खन्ना
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.