-
श्री हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा 25 सितंबर को: गोपी चंद कपूरशैकीश्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के झंडे की शोभायात्रा 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को होनी निश्चित हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को श्री सुंदर कांड का पाठ सायं 3 से 5 बजे स्थान श्री सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल कनक मंडी होगा।
-
इस उपरांत शोभायात्रा साय 5 बजे श्री सनातन धर्म सीनियर सैकेंडरी स्कूल कनक मंडी से आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई बगीची स्वामी मोहन नंद आश्रम चौ पार में संपन्न होगी। इस मौके पर गोपी चंद कपूर ने सभी महावीर दलों एवं प्रभु प्रेमियों से अपील की कि सभी इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लें।
Related Posts
Add A Comment

