पंजाब सरकार ने लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में स्थापित किया मील का पत्थर: विधायक ब्रम शंकर जिंपा गांव अज्जोवाल में परिवारों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा वाले स्वास्थ्य कार्ड सौंपेपंजाब के प्रत्येक परिवार को प्रमुख निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलीहोशियारपुर, 23 सितंबर: शैकीविधायक ब्रम शंकर जिंपा ने नजदीकी गांव अज्जोवाल में गांव के परिवारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा वाले स्वास्थ्य बीमा कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है।विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड वितरित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत पूरे राज्य में परिवारों को प्रमुख निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे राज्य के लगभग हर क्षेत्र के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं।स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब में करीब एक हजार आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जो लोगों को घरों के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में मरीजों को करीब 110 प्रकार की विभिन्न दवाइयां और लगभग 50 प्रकार के मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा को पूरी प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के लोगों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी इलाज के खर्च के कारण किसी भी परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार के योग्य सदस्यों के स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।इस अवसर पर सुमन बहिल, तहसीलदार मनदीप सिंह, एस.एम.ओ. मनप्रीत कौर, चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी, हलका संगठन इंचार्ज अमरजोत सिंह, ब्लॉक प्रधान बख्तावर सिंह आदि भी मौजूद थे।कैप्शन: विधायक ब्रम शंकर जिंपा गांव अज्जोवाल में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के स्वास्थ्य कार्ड वितरित करते हुए।
पंजाब सरकार ने लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में स्थापित किया मील का पत्थर: विधायक ब्रम शंकर जिंपा
Related Posts
Add A Comment


