Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

25 लाख परिवारों को OTS स्कीम के अंतर्गत 516 करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा ने खोली मुफ़्त बिजली देने के दावों की पोल – तीक्ष्ण सूद

बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

बच्चे किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव की ईंट-जीवन जैन

Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम संबंधी योजनाओं की दी जानकारी
Breaking

बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 15, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

बाल दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता सेमिनार करवाए

बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

शैकी

बाल दिवस के अवसर पर पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजिंदर अग्रवाल के आदेशों के तहत जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए।

सी.जे.एम.-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नीरज गोयल के नेतृत्व में आत्म सुख आत्म देव स्पेशल स्कूल, कनक मंडी होशियारपुर, लीगल लिटरेसी क्लब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी, भवानीपुर (गढ़शंकर), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माता साहिब कौर इंटरनेशनल स्कूल, टांडा तथा गांव फतेहपुर, होशियारपुर में ये सेमिनार करवाए गए।

Girl in a jacket

सेमिनारों के दौरान पैनल एडवोकेटो ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बच्चों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथॉरिटी (नालसा) द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इनमें सुरक्षा बचपन अभियान-2026, शिक्षा योजना-2026 तथा नालसा (नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग का उन्मूलन) योजना-2025 शामिल हैं।

इसके अलावा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आशा (जागरूकता, सहायता एवं कार्रवाई) एस.ओ.पी. को लागू करने तथा इसकी धारा-6 के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम संबंधी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियरों ने लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की। साथ ही जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कौन-कौन से पात्र व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए कहां संपर्क किया जा सकता है।

नीरज गोयल ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleबच्चे किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव की ईंट-जीवन जैन
Next Article 25 लाख परिवारों को OTS स्कीम के अंतर्गत 516 करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा ने खोली मुफ़्त बिजली देने के दावों की पोल – तीक्ष्ण सूद
Rishi Kumra

Related Posts

25 लाख परिवारों को OTS स्कीम के अंतर्गत 516 करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा ने खोली मुफ़्त बिजली देने के दावों की पोल – तीक्ष्ण सूद

November 15, 2026

बच्चे किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव की ईंट-जीवन जैन

November 15, 2026

November 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

25 लाख परिवारों को OTS स्कीम के अंतर्गत 516 करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा ने खोली मुफ़्त बिजली देने के दावों की पोल – तीक्ष्ण सूद

बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

बच्चे किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव की ईंट-जीवन जैन

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.