Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»
Breaking

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 14, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

सोनिया गांधी की पुस्तक में ऐतिहासिक घटनाओं का एकतरफा चित्रण दुर्भाग्यपूर्ण : खन्ना

Girl in a jacket
कहा, देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं होगा
होशियारपुर 13 नवम्बर (शैकी) पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता श्री अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ़ लव में प्रकाशित कुछ विवादित अंशों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि देश के इतिहास से जुड़ी संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक चश्मे से देखना और उनका एकतरफा चित्रण करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
खन्ना ने कहा कि विशेष रूप से 1984 के सिख विरोधी दंगों, ऑपरेशन ब्लू स्टार तथा अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रसंगों को जिस प्रकार पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है,
उससे अनेक गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इतिहास किसी व्यक्ति या परिवार की राजनीतिक छवि को चमकाने का माध्यम नहीं होना चाहिए। इतिहास के साथ न्याय करने के लिए तथ्यों, दस्तावेजों और पीड़ितों के दर्द को सर्वोपरि रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में हजारों निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई, परिवार उजड़ गए और अनगिनत लोगों को वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ा। ऐसे दर्दनाक अध्यायों का उल्लेख करते समय किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से बचने अथवा किसी को क्लीन चिट देने का प्रयास पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास अनेक ऐसे सवालों से जुड़ा रहा है, जिनका जवाब देश आज भी मांग रहा है। कांग्रेस नेतृत्व को आत्ममंथन करने के बजाय इतिहास की घटनाओं का सुविधानुसार वर्णन करने से बचना चाहिए। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन इस स्वतंत्रता के साथ ऐतिहासिक तथ्यों और देश की भावनाओं के प्रति जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास किसी राजनीतिक परिवार की निजी संपत्ति नहीं है जिसको कोई भी अपने हिसाब से बदल ले। सोनिया गांधी को भी चाहिए कि वे अपनी पुस्तक में उठाए गए विवादित प्रसंगों पर तथ्यों के आधार पर देश के नागरिकों को स्पष्टीकरण दें। खन्ना ने कहा कि भाजपा का मानना है कि राष्ट्रहित, ऐतिहासिक सत्य और पीड़ितों को न्याय मिलना किसी भी राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर होना चाहिए। देश की जनता इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगी।
Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous ArticlePrevious Post
Rishi Kumra

Related Posts

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.