Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»
Breaking

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 14, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
नशे के खात्मे के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों में उद्योग जगत भी निभाए सक्रिय भूमिका : गुरकंवल सिंह

सहायक कमिश्नर ने विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, नशा विरोधी अभियान में सहयोग की अपील
शैकी
होशियारपुर, 13 नवंबर : पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सहायक कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग गुरकंवल सिंह ने आज जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
बैठक के दौरान गुरकंवल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश से नशे के पूर्ण खात्मे के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अभियान के तहत डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला होशियारपुर में भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष तौर पर जागरूकता गतिविधियां और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।
उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जिला प्रशासन के इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के प्रतिनिधि अपने संस्थानों के कर्मचारियों और उनके परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उद्योग जगत सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही होशियारपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

Girl in a jacket
Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous ArticlePrevious Post
Next Article Next Post
Rishi Kumra

Related Posts

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.