Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

मतदाता सूची का करवाया प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

मेजर (डॉ.) सुमित मुध ने एडीसी (जनरल) के रूप में संभाला पदभार

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ, ਆਵਾਜ਼ੀ/ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ’ਤੇ ਰਹੇਗੀ ਪਾਬੰਦੀ

Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»मतदाता सूची का करवाया प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को : जिला निर्वाचन अधिकारी
Breaking

मतदाता सूची का करवाया प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

Rishi KumraBy Rishi KumraNovember 12, 20263 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

मतदाता सूची का करवाया प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की सौंपी कॉपी

11 दिसंबर 2026 तक जमा करवाए जा सकेंगे दावे और आपत्तियां, 28 दिसंबर तक होगा निपटारा

मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों में प्रारंभिक सूची उपलब्ध, लोग ऑनलाइन भी देख सकेंगे अपनी वोट

Girl in a jacket

होशियारपुर, 12 नवंबर: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन के तहत आज समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन करवाया गया और प्रत्येक विधानसभा चुनाव हल्का वाइज तैयार मतदाता सूचियों का एक-एक सेट तथा बिना फोटो मतदाता सूची की सी.डी. राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को दी गई।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूचियों की विशेष सरसरी सुधारी के शेड्यूल के बारे में जरूरी जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि आज मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के उपरांत 11 दिसंबर 2026 तक इस संबंध में दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका 28 दिसंबर 2026 तक निपटारा करने के उपरांत 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन और नए बनाए गए पोलिंग बूथों के साथ-साथ मतदाताओं की गिनती के विवरणों के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन के कार्यालय में प्रारंभिक मतदाता सूची उपलब्ध है, जहां कोई भी मतदाता अपनी वोट के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्य अधिकारी की वेबसाइट https://www.ceopunjab.gov.in या जिला निर्वाचन कार्यालय की साइट Hoshiarpur.nic.in पर भी मतदाता सूची उपलब्ध है और यदि किसी भी मतदाता/व्यक्ति ने अपनी वोट देखनी हो तो वह निर्वाचन रजिस्ट्रेशन के अधिकारियों के कार्यालयों या ऑनलाइन तरीके से देख सकता है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दी जा सकती हैं और यदि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 1-1-2027 को 18 साल या इससे अधिक हो और वह वोट बनाने से रह गया हो, वह अपना फॉर्म नंबर-6 सहित दस्तावेज भरकर संबंधित बी.एल.ओ. /ए.आर.ओ. कार्यालय में या ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकता है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बूथ लेवल एजेंटों से संपर्क करके मतदाता सूची के विशेष संशोधन (एस.एस.आर.) के बारे में पूर्ण सहयोग करें ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वोट बनाने से वंचित न रह सके।

कैप्शन : डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर आशिका जैन।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमेजर (डॉ.) सुमित मुध ने एडीसी (जनरल) के रूप में संभाला पदभार
Rishi Kumra

Related Posts

मेजर (डॉ.) सुमित मुध ने एडीसी (जनरल) के रूप में संभाला पदभार

November 11, 2026

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ, ਆਵਾਜ਼ੀ/ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ’ਤੇ ਰਹੇਗੀ ਪਾਬੰਦੀ

November 11, 2026

मानवता को विकास के जरिए खुशहाल जीवन स्तर देना ही बाबा विश्वकर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रगटावा – तीक्षण सूद

November 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

मतदाता सूची का करवाया प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को : जिला निर्वाचन अधिकारी

मेजर (डॉ.) सुमित मुध ने एडीसी (जनरल) के रूप में संभाला पदभार

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ, ਆਵਾਜ਼ੀ/ਸ਼ੋਰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਨ ’ਤੇ ਰਹੇਗੀ ਪਾਬੰਦੀ

मानवता को विकास के जरिए खुशहाल जीवन स्तर देना ही बाबा विश्वकर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रगटावा – तीक्षण सूद

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.