Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार
Breaking

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 23, 20264 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

बजवाड़ा स्थित गुरु कृपा इमिग्रेशन की संचालिका और उसके पति पर प्राथमिकी दर्ज

शैकी कुमरा

होशियारपुर: डालर की चमक, विदेश में सुनहरा भविष्य और परिवार की जिंदगी संवारने की चाह। इसी उम्मीद के सहारे कई युवा कथित ट्रैवल एजेंट दंपती के जाल में फंस गए। आरोप है कि बजवाड़ा स्थित गुरु कृपा इमिग्रेशन की संचालिका साक्षी शर्मा और उसके पति जसवीर सिंह गोल्डी ने कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और रूस भेजने का झांसा देकर करीब दस लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। पीड़ितों को कथित तौर पर फर्जी वीजा और टिकट भी दिए गए। शिकायतों के आधार पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित दंपती की तलाश शुरू कर दी है। दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

मिर्जापुर निवासी गुरलीन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ कनाडा जाने के लिए बजवाड़ा स्थित गुरु कृपा इमिग्रेशन की संचालिका साक्षी शर्मा और उसके पति से मिला था। दोनों को कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शुरुआत में दस लाख रुपये देने और शेष रकम बाद में चुकाने की बात हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, करीब डेढ़ सप्ताह बाद उसे वीजा दिया गया, लेकिन जांच करवाने पर वह फर्जी निकला।

किसी से 24 तो किसी से 1.50 लाख रुपये लेने का आरोप

शिकायतों के मुताबिक, आरोपित दंपती ने निपालवाला के बलजीत सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर नौ लाख, बरछ की रंजीत कौर और उनके पति सुखदेव सिंह से 24 लाख रुपये और हरमनप्रीत सिंह से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये लेने का आरोप है। इसी तरह नारंगपुर निवासी अमरजीत सिंह से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये, बजवाड़ा निवासी गौरव से 15.50 लाख रुपये और भोगपुर निवासी अमनदीप सिंह व उनकी पत्नी रमनदीप कौर से यूके भेजने के नाम पर 18.05 लाख रुपये लेने की शिकायत है। इसके अलावा भाम निवासी करण से रूस भेजने के नाम पर सात लाख रुपये, शांति नगर निवासी सतनाम सिंह से यूके भेजने के नाम पर 4.75 लाख रुपये और बजवाड़ा के शांति नगर निवासी साल्बराज से यूके भेजने के नाम पर 6.48 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।

एफआईआर के अनुसार, आरोपित दंपती ने गुरलीन सिंह के अलावा नौ अन्य लोगों को भी विदेश में बसाने का झांसा देकर रकम ली। शिकायतों में कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और रूस भेजने के नाम पर ठगी के आरोप लगाए गए हैं। बजवाड़ा स्थित आरोपित दंपती के घर के गेट पर पीड़ितों ने पेंट से ‘ठग’ लिखकर अपना रोष भी जाहिर किया है।

एक करोड़ 16 लाख से अधिक की ठगी की दंपती ने, थाना सदर की पुलिस ने शुरू की तलाश

Girl in a jacket

आरोपितों के खिलाफ एलओसी किया गया है जारी : एसएचओ

थाना सदर के एसएचओ किरण सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपित दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर विदेश न भाग सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

ट्रैवल एजेंट को रकम देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

– लाइसेंस जांचें: सुनिश्चित करें कि एजेंट के पास जरूरी लाइसेंस है।

– लिखित समझौता करें: भुगतान, सेवाओं और शर्तों का स्पष्ट उल्लेख एग्रीमेंट में करवाएं।

– भुगतान का रिकॉर्ड रखें: लेनदेन की रसीद व प्रमाण सुरक्षित रखें।

– निजी खातों में भुगतान से बचें: एजेंसी के आधिकारिक खाते में ही रकम जमा करें।

– दस्तावेजों की प्रतियां रखें: पासपोर्ट, वीजा, टिकट और अन्य कागजात की प्रतियां सुरक्षित रखें।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना
Next Article लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.