Close Menu
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
What's Hot

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
  • Home
  • Breaking
  • Hoshiarpur
  • India
  • Punjab
  • Politics
  • Entertainment
  • Religious
  • World
Hoshiarpur HulchulHoshiarpur Hulchul
Home»Breaking»मोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना
Breaking

मोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना

Rishi KumraBy Rishi KumraOctober 23, 20262 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

मोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना

कहा, गृह मंत्री अमित शाह का परमिंदर झोटा के परिवार से मिलना पंजाब में नशा मुक्ति के लिए विशेष महत्त्व

होशियारपुर, 22 अक्टूबर : शैकी पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत परमिंदर झोटा के परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई का भरोसा देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के हर दुःख-सुख में उनके साथ खड़ी है और गृह मंत्री का पंजाब आकर पीड़ित परिवार से मिलना इस बात का प्रतीक है कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

Girl in a jacket

खन्ना ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बचाना और प्रदेश को नशामुक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। परमिंदर झोटा का मामला पंजाब में नशे की समस्या और इससे जुड़े गंभीर सामाजिक प्रश्नों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। ऐसे समय में केंद्रीय गृह मंत्री का पीड़ित परिवार से मिलना न केवल परिवार को संबल प्रदान करता है, बल्कि नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति या परिवार को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे पूरे समाज और प्रदेश का भविष्य प्रभावित होता है।

पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग करना होगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना भी आवश्यक है जिसके लिए पंजाब वासियों को मोदी सरकार का सहयोग करना होगा। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब में केंद्र सरकार के दखल से नशामुक्ति के सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजाब को नशामुक्त, सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है।

Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleअतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल
Next Article विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार
Rishi Kumra

Related Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

October 27, 2026

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

October 26, 2026

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

October 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement Space
Advertisement
Girl in a jacket
Latest Posts

ਸੋਨੀ ਕੌਰ ਨੇ 4×100 ਮੀਟਰ ਮਿਕਸਡ ਰਿਲੇਅ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ

महर्षि बाल्मीकि का जीवन भक्ति की राह पर चलने का सन्देश देता है -जीवन जैन 

लड़की की बेरहमी से हत्या कर फेंका गया  , होशियारपुर के दो थानों की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं

विदेश का सपना दिखा दस लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दंपती फरार

Trending Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
© 2026 Hoshiarpur Hulchul. Made by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Editorial Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.